Breking News: Punjab Police ने बडी कार्रवाई को दिया अंजाम
सुभाष उर्फ सोहू की हत्या के इतने आरोपियों को दबोचा
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस के हाथ आज उस समय बडी कामयाबी हाथ लगी जब राजस्थान में हुई सुभाष उर्फ सोहू की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। AGTF पंजाब और SAS नगर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सुभाष उर्फ सोहू सिर में पांच बार बेरहमी से गोली मारकर की संगरिया, जोधपुर में 8 अक्टूबर की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी।
हत्यारे गैंगस्टर पवित्र USA और मनजिंदर फ्रांस के संपंर्क में थे। गैंगस्टर मॉड्यूल के संदिग्धों से पूछताछ के बाद हाई-प्रोफाइल केस सुलझाया गया। आरोपी सभी चार व्यक्ति वर्तमान में थाना डेरा बस्सी में पुलिस रिमांड पर हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। मास्टरमाइंड, भानु सिसोदिया ने फरवरी 2024 में अपने सहयोगी अनिल लेगा की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाने की बात कबूल की है। मोहम्मद आसिफ और अनिल कुमार गोदारा ने अपराध को अंजाम देने में हैंडलर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





















