?????????????????????????????????????????????????????????
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency

भूकंप से दहला रूस, सुनामी की चेतावनी आते ही जनता मे मचा हडकंप

भूकंप से दहला रूस, सुनामी की चेतावनी आते ही जनता मे मचा हडकंप

उफान मारने लगा समुद्र, कई देशों में आई सुनामी

जापान समेत 5 देशों में सुनामी का सायरन

चंडीगढ़, 30 जुलाई (विश्ववार्ता) रूस में शक्तिशाली भूकंप से धरती हिली है, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच सुनामी के अलर्ट से पांच देश हाई अलर्ट पर हैं। कई इलाकों में सुनामी की लहरें 4 मीटर तक ऊंची उठती नजर आई हैं। इससे कई इलाकों में नुकसान हुआ है।

इसके बाद समुद्री तट पर बसे अमेरिकी राज्य हवाई में कई बड़ी सुनामी लहरें आई हैं, जिनमें से कुछ पांच फीट (1.5 मीटर) से भी ऊंची थीं। राज्य के गवर्नर ने चेतावनी दी है कि इसका असर “द्वीप के चारों ओर फैल जाएगा।” उधर जापान में 19 लाख से ज्यादा लोगों को अपने घरों को खाली करने के लिए कहा गया है, क्योंकि देश के उत्तरी और पूर्वी तटों पर चार फीट (1.3 मीटर) से भी ज्यादा ऊंची लहरें उठीं।

कैलिफोर्निया और अमेरिका के पश्चिमी तट के बाकी हिस्सों में सुनामी की चेतावनी और एडवाइजरी जारी कर दी गई हैं, क्योंकि आगे भी सुनामी लहरें आने की आशंका है। रूस, फिलीपींस, इंडोनेशिया, चिली, पेरू और इक्वाडोर जैसे देशों ने भी चेतावनी जारी की है।

किन विशेषज्ञों चेतावनी दी है कि अलग-अलग जगहों पर लहरों का ऊंचाई और लेवल काफी अलग-अलग हो सकता है। उन्होंने लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील की है। सुनामी लहरें पहली बार टकराने के कई घंटों बाद भी तटीय इलाकों पर असर डालती रह सकती हैं।

इस बीच वाशिंगटन यूनिवर्सिटी और NOAA के सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट योंग वेई ने कहा कि हवाई के उत्तरी तट पर “शायद” काफी बाढ़ आएगी, क्योंकि राज्य में सुनामी की ऊंची लहरें आएंगी, जबकि अमेरिका के पश्चिमी तट पर लहरें छोटी हो सकती हैं।

Related

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

आज का विचार

Currency Converter