
अच्छा और बुरा समय होता है खेल का हिस्सा – सलामी बल्लेबाज Rohit Sharma
कहा खुद की प्रेरणा ऐसे समय में सबसे ज्यादा आपका मनोबल बढ़ाती है
चंडीगढ, 22 दिसंबर (विश्ववार्ता) टेस्ट और टी20 क्रिकेट से सन्यास ले चुके भारत के सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान Rohit Sharma का ध्यान अब 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप पर है। रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट के लिए न केवल लगातार खेल का अभ्यास कर रहे हैं बल्कि व शारीरिक और मानसिक रूस से भी खुद को लगातार मजबूत बना रहे हैं। हालांकि इसी बीच रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
Rohit Sharma ने कहा कि 2023 में घरेलू दर्शकों के सामने वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार ने उन्हें बुरी तरह से तोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि कई दिन तक मेरा मन क्रिकेट से पूरी तरह से सन्यास लेने का बना रहा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बुरे समय में खुद को संभाला और क्रिकेट खेलते रहने का फैसला लिया।
Rohit Sharma ने कहा कि उन्होंने खुद को समझाया कि अच्छा और बुरा समय खेल का हिस्सा होता है। हार और जीत बनी हुई है। जो टीम उस दिन बेहतर खेल जाती है वह जीत जाती है। रोहित ने कहा, सभी बेहद निराश थे और हमें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि क्या हुआ है। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से यह बहुत कठिन समय था क्योंकि मैंने उस विश्व कप के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया था, न केवल उससे दो-तीन महीने पहले, बल्कि 2022 में कप्तानी संभालने के बाद से ही मैं विश्व कप की तैयारियों में जुट गया था।
मेरा एकमात्र लक्ष्य विश्व कप जीतना था, चाहे वह टी20 विश्व कप हो या 2023 विश्व कप। इसलिए जब ऐसा नहीं हो पाया, तो मैं पूरी तरह से निराश हो गया। मेरे शरीर में बिल्कुल भी ऊर्जा नहीं बची थी। मुझे इस हार से उबरने और खुद को वापस पटरी पर लाने में कुछ महीने लग गए। Rohit Sharma
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















