Chandigarh के मशहूर पर्यटक स्थल Rock garden में बड़ा हादसा होने से टला
मची अफरा तफरी, पर्यटक बाल-बाल बचे
चंडीगढ़, 18 अगस्त: (विश्ववार्ता) Chandigarhके मशहूर पर्यटक स्थल Rock garden में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक वर्षों पुराना पेड़ अचानक गिर गया। रविवार होने की वजह से पेड़ गिरने के समय गार्डन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जैसे ही पेड़ गिरा, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया हालांकि गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए।
पर्यटकों के अनुसार, दोपहर के समय तेज बारिश के बीच कई परिवार और सैलानी रॉक गार्डन में घूम रहे थे। तभी अचानक जोरदार आवाज के साथ एक विशाल पेड़ जड़ों सहित गिर पड़ा। पास खड़े पर्यटक चीखते हुए इधर-उधर भागे और कुछ सेकंड के भीतर ही पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया।
घटना की सूचना मिलते ही गार्डन के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पेड़ गिरने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था, जिसे हटाने के लिए नगर निगम की टीम को बुलाया गया।
पुराने पेड़ों की होगी जांच
वहीं नगर निगम और प्रशासन से अपील है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गार्डन और शहर के अन्य पार्कों में लगे पुराने और कमजोर पेड़ों का सर्वे कराया जाएगा। कमजोर पाए जाने वाले पेड़ों को या तो काटा जाएगा या उन्हें मजबूती प्रदान की जाएगी।
पर्यटक बोले – “भगवान की कृपा थी”
घटना के बाद पर्यटक दहशत में जरूर दिखे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को चोट तक नहीं लगी। लोगों ने कहा कि यह पूरी तरह से किस्मत का कमाल था, वरना इतनी भारी-भरकम पेड़ की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























