Punjab Flood के बीच भीषण Road Accident, खाई में गिरी एम्बुलेंस
तीन लोगों की मौत
hoshiarpur ambulance accident chintpurni highway 3 dead 2 injuredखाई से घायलों और शवों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस के द्वारा घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिक आशंका है कि वाहन चालक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ. स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. इस सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस हाईवे पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएं और खाई किनारे बैरिकेड्स लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
























