
राजस्थान मे रिटायर्ड एडिशनल SP घर मे फंदे से मिले लटके
दो साल पहले पुलिस विभाग से हुए थे रिटायर
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता) Jodhpur Retired ASP Suicide Case: राजस्थान के जिले जोधपुर मंडोर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एएसपी पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह चारण ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. उनके पास से किसी भी तरह का कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला है. इसी कारण खुदखुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
दो साल पहले पुलिस विभाग से हुए थे रिटायर
मामले की जानकारी देते हुए मंडोर स्टेशन हाउस ऑफिसर शेषकरण ने बताया कि रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह चारण दो साल पहले पुलिस विभाग में एडिशनल SP के पद से रिटायर हुए थे। इससे पहले वे जयपुर के सोडाला इलाके में रहते थे। हाल ही में, वे एक साल पहले लालसागर में अपनी पत्नी के साथ घर में शिफ़्ट हो गए थे और कुछ दिन पहले ही वहां रहना शुरू किया था. retired additional sp dashrath singh commits suicide in jodhpur























