परीक्षाओं को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना …
देश में एक परीक्षा ईमानदारी से नहीं करवा सकते; राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
चंडीगढ़, 30 मई (विश्ववार्ता) Opposition leader Rahul Gandhi ने नीट पेपर लीक विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चार परीक्षाएं ईमानदारी से करवा नहीं पाए और दावे विश्वगुरु के कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी जी की निगरानी में नीट पेपर लीक हुआ। उन्होंने कहा कि जिस पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है, वही पीढ़ी हिसाब जरूर करेगी।
कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर कहा, “नीट, सीबीएसई, एसएससी और आज सीयूईटी। चार परीक्षाएं। बच्चे। एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाई।” उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के अंदर एक भी परीक्षा ढंग से आयोजित नहीं हो पा रही है। वहीं, ‘विश्वगुरु’ बनने के दावे किए जा रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता आगे कहा, “जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं, वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी।”
Opposition leader Rahul Gandhi,
कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि सीबीएसई की परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर प्रधानमंत्री का मौन और शिक्षा मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई न होना, यह दर्शाता है कि उन्हें केवल अपनी सरकार बचाने की चिंता है, न कि लाखों छात्रों के भविष्य की।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























