
Punjab, Haryana Weather: पंजाब , हरियाणा सहित ट्राईसिटी मे तेज आंधी के साथ ओले व बारिश
जीवन हुआ अस्त व्यस्त
चंडीगढ़, 30 मई (विश्ववार्ता) पंजाब , हरियाणा सहित ट्राईसिटी मे मौसम बिगड़ गया। पठानकोट में सुबह-सुबह ओले गिरे हैं। इसके बाद तेज बारिश जारी है। जगह-जगह जलभराव हुआ। वहीं, चंडीगढ़ में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई है।
पंजाब, हरियाणा और ट्राईसिटी (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली है। IMD के अनुसार 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, भारी बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
तेज तूफान से जगह जगह पेड उखड गये है और जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।
Punjab, Haryana Weather:
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















