
Republic Day-2026 से पहले पंजाब में रेल लाइन पर हुआ धमाका
चंडीगढ, 24 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) गणतंत्र दिवस से 48 घंटे पहले पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रेलवे लाइन पर एक जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में एक मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके पायलट को चोटें आई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह धमाका बेहद खतरनाक था। हमले में एक लोको पायलट के घायल होने की भी सूचना है। जीआरपी ने इस संदर्भ में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। blast on railway outer line in sirhind
जांच के दौरान पुलिस पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं ताकि फॉरेंसिक जांच के बाद यह मालूम किया जा सके कि यह धमाका किसी आतंकी साजिश का हिस्सा था या नहीं। रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह भी माैके पर पहुंचे हैं।
ज्ञात रहे की 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस को लेकर देश भर में आतंकी हमले को लेकर पहले से ही अलर्ट जारी है और सभी सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी तरह से मुस्तैद हैं। राज्यों में पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और संदिग्धों पर कार्रवाई की जा रही है। यानि देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द रखा जा रहा है।
blast on railway outer line in sirhind
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















