Breaking News : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी
‘घर में घुसकर मारेंगे, कार बम से उड़ा देंगे’
चंडीगढ़, 14 अप्रैल (विश्ववार्ता)बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को हर दूसरे महीने में जान से मारने की धमकी मिल रही है. धमकियों का सिलसिला शुरू होने के साथ ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. वहीं उनके घर के आसपास जबरदस्त तरीके से चाक चौबंद सुरक्षा की गई है. इस बीच एक बार फिर से ‘सिकंदर’ एक्टर को फिर से धमकी मिली है.
इस बार सलमान खान को वाट्सएप मैसेज के जरिए धमकी दी गई है. मैसेज में सलमान खान को घर में घुसकर मारने की धमकी मिली है. इतना ही नहीं मैसेज में ये बात भी लिखी है कि बम के जरिए उनकी कार के परखच्चे भी उड़ाए जाएंगे. फिलहाल तो इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है. वर्ली स्टेशन में मैसेज भेजने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया है.
हालांकि ये क्लियर नहीं हो पाया है कि ये धमकी उन्हें लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली है या नहीं. पिछले लगातार 12 महीनों से एक्टर को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. ये धमकी उन्हें लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली थी. साल 1998 के काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से बिश्नोई गैंग उनके पीछे पड़ी है.























