Ravi Dubey and Sargun Mehta ने हाल ही में अपनी ज़िंदगी में एक बड़ा और शानदार किया बदलाव
चंडीगढ़, 12 जून (विश्व वार्ता) टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले और अब मनोरंजन उद्योग के सफलतम निर्माता जोड़ी बन चुके रवि दुबे और सरगुन मेहता ने हाल ही में अपनी ज़िंदगी में एक बड़ा और शानदार बदलाव किया है। इस जोड़ी ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में स्थित आमिर खान के पूर्व निवास ‘फ्रीडा वन’ में एक पूरा फ्लोर लीज़ पर लिया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सरगुन मेहता हाल ही में सौकण सौकणे २ में नज़र आई थीं, जो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, और इस फिल्म को रवि और सरगुन ने प्रोड्यूस भी किया है।
वहीं रवि दुबे अब नितेश तिवारी की रामायण में एक अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और यश जैसे सितारे भी हैं। इसके अलावा इस जोड़ी ने हाल ही में दो यूट्यूब शो तुझसे है आशिक़ी और हाले दिल भी लॉन्च किए हैं।























