

Rashmika mandanna and Vijay deverakonda की शादी के फंक्शन शुरू
रश्मिका मंदाना को विजय की मां का ‘अनमोल’ तोहफा…
चंडीगढ, 25 फरवरी विश्ववार्ता) विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि कपल अपनी शादी को ग्रैंड बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक, विजय की मां आज होने वाले संगीत समारोह के दौरान परंपरा के अनुसार रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट करेंगी। साथ ही कपल दो अलग-अलग परंपराओं से शादी करेंगे। rashmika mandanna and vijay mdeverakonda wedding venue
तीन दिन तक शादी के समारोह द मेमेंटोस, रैफल्स उदयपुर और फेयरमोंट उदयपुर होटल में होंगे. शादी ITC मेमेंटोस में होगी, जो उदयपुर से 25 km दूर है। इस लग्जरी होटल की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. प्रॉपर्टी रॉयल फीलिंग देती है और यहां एक रात का किराया इतना है, जिसे जानकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।
106 एकड़ में फैला होटल
ये होटल 106 एकड़ में फैला है. यहां के कमरों से अरावली की खूबसूरत वादियों को देखा जा सकता है. चारों तरफ ग्रीनरी और शांत माहौल यहां का अट्रेक्शन है. खबर के मुताबिक ITC मेमेंटोस में सबसे महंगा सूइट ग्रैंड प्रेसीडेंशियल है. इस सूइट के अंदर ही ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल सिस्टम, प्राइवेट गार्डेन, पूल, पर्सनल सेफ जैसी कई सुविधाएं दी जाती हैं. आमतौर पर इस सूइट के प्राइस ऑनलाइन नहीं शो किए जाते पर इस अल्ट्रा लग्जरी सूइट में एक रात का किराया 2 लाख से शुरू होता है।
इस लग्जरी होटल में एक आम कमरे का किराया 35 हजार के आस पास हो जाता है. इस होटल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यहां आने वाले मेहमानों के सामने कमरे को लेकर कई तरह की च्वाइस होती है. जैसे लेक व्यू विला, वैली व्यू विला, प्रीमियम विला, अरावली सुइट या मेमेंटोस सुइट. इसके अलावा प्रॉपर्टी में प्रेसिडेंशियल और ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट्स भी हैं। and Vijay deverakonda
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























