
अभिनेता Rajpal Yadav ने पत्नी के लिए जारी किया Emotional पोस्ट
कहा अगर कई बार जन्म भी ले लूं, तो भी उसका एहसान नहीं चुका पाऊंगा
दिल्ली, 22 फरवरी,(विश्ववार्ता) अभिनेता Rajpal Yadav फिलहाल 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। इस बीच, अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है। अभिनेता ने इस कठिन दौर में उनका साथ देने के लिए अपनी पत्नी राधा यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान वो काफी इमोशनल भी हो गए।
राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा यादव के बारे में बात करते हुए कहा, “अगर मैं कई बार जन्म भी ले लूं, तो भी मैं उनका कर्ज या उन्होंने मेरे लिए जो किया है उसका एहसान नहीं चुका पाऊंगा। उन्होंने पूरे परिवार को एकजुट रखा है और हर मुश्किल में मेरा साथ दिया है।”
एक्टर को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने रकम चुकाने के लिए और समय मांगने पर उनकी अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने 5 फरवरी को सरेंडर कर दिया था. हालांकि, बाद में कोर्ट ने उन्हें कुछ समय के लिए राहत देते हुए 18 मार्च तक उनकी सज़ा सस्पेंड कर दी Emotional post
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























