
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी ने अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाया सबको
चंडीगढ, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) अर्चना पूरन सिंह के बेटे और सिंगर आर्यमन सेठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी गर्लफ्रेंड से सबको मिलवाया है। अब हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर वो कौन हैं जो अर्चना पूरण सिंह के परिवार का हिस्सा बनने जा रही हैं। कई लोग सवाल कर रहे हैं- कौन है आर्यमान की गर्लफ्रेंड? क्या उनका भी फिल्म इंडस्ट्री से कोई कनेक्शन है?
आर्यमान ने अपने व्लॉग में दिखाया कि कैसे उन्होंने योगिता को शूटिंग के बीच सरप्राइज दिया। फूलों और प्यारे गिफ्ट्स के साथ जब वो सेट पर पहुंचे, तो योगिता हैरान रह गईं और देखते ही इमोशनल हो गईं। कैमरे पर उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि आर्यमान उनसे मिलने आएंगे। इस मुलाकात के दौरान योगिता अपने आंसू भी नहीं रोक पाईं और बोलीं – “मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही थी। अब जब तुम मेरे पास हो, तो सब कुछ अच्छा लग रहा है।”
ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा वक्त
व्लॉग में आर्यमान ने बताया कि अब उन्हें योगिता से सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में बात करने की इजाज़त मिल गई है। उन्होंने कहा – “ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा वक्त है। हम साथ में पानीपुरी डेट पर गए, गेम्स खेले, शॉपिंग की और ढेर सारी मस्ती की। लेकिन हर पल कैमरे के लिए नहीं होता, इसलिए मैं व्लॉग यहीं खत्म करता हूं।”
सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़
जैसे ही ये व्लॉग वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस ने बधाइयों की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा – “बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ में रिलेशनशिप अनाउंस किया, क्यूटेस्ट कपल!” वहीं, कई फैंस ने दोनों की केमिस्ट्री को “मेड फॉर ईच अदर” बताया।






















