• Latest
  • Trending
  • All

Punjab News: उद्योगपतियों की सलाह से पंजाब में उद्योग संबंधी नीतियां लागू करेंगे: सौंद

October 21, 2024

Jantar Mantar violence: आज जंतर-मंतर हिंसा मामले में होगी अहम सुनवाई

October 29, 2026

Karwa Chauth 2026 आज है करवा चौथ, सज गईं सुहागिनें, शुरू हुआ निर्जला व्रत

October 29, 2026

आज का सुविचार Aaj ka vichar

October 29, 2026

🪷🌸 Hukamnama Sri Darbar Sahib अमृतसर

October 29, 2026

Spain Train Accident: मैड्रिड-अंडालूसिया लाइन पर दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं

October 28, 2026

गैंगस्टर्स के खिलाफ जंग का 281वां दिन: Punjab Police ने 587 जगहों पर रेड की; 235 गिरफ्तार

October 28, 2026

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने UK के इन्वेस्टर्स को पंजाब में इन्वेस्ट करने के लिए बुलाया; ‘वेरका’ और ‘फाइव रिवर्स’ को इंटरनेशनल मार्केट में ले जाने का दिया ऑफर 

October 28, 2026

Bhagwant Mann government ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में करुणा के आधार पर 9 कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट लेटर बांटे

October 28, 2026

Tarunpreet Singh Sond ने MNREGA एम्प्लॉई यूनियन की मांगों का समय पर समाधान करने का दिया भरोसा

October 28, 2026

Election Commission के Delegation ने Assembly Elections की तैयारियों का किया रिव्यू 

October 28, 2026

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को दी मंजूरी 

October 28, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

दोपहर 3:30 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरों के साथ है हाजिर

October 28, 2026
Punjabi News
English News
Thursday, October 29, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

Punjab News: उद्योगपतियों की सलाह से पंजाब में उद्योग संबंधी नीतियां लागू करेंगे: सौंद

by Wishav Warta Hindi Team
October 21, 2024
in पंजाब

Punjab News: उद्योगपतियों की सलाह से पंजाब में उद्योग संबंधी नीतियां लागू करेंगे: सौंद

– उद्योग मंत्री द्वारा उद्योगपतियों को पंजाब की तरक्की में योगदान देने की अपील

– आई.टी. उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिशें तेज

– सीआईआई के कार्यक्रम में उद्योगपतियों के सुझाव लिए और जल्द हल करने का दिया भरोसा

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर ( विश्ववार्ता)  पंजाब के उद्योग और वाणिज्य, पूंजी निवेश, श्रम और पर्यटन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने सोमवार को कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के कार्यक्रम में उद्योगपति मिलनी में मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की। उन्होंने उद्योगपतियों को विश्वास दिलाया कि पंजाब में उद्योग संबंधी नीतियां उद्योगकारों की सलाह से लागू की जाएंगी ताकि उद्योगपति बिना किसी परेशानी के काम कर सकें।

सीआईआई के सेक्टर 31 के कार्यालय में अपने संबोधन दौरान सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार सूबे के उद्योगों की तरक्की के लिए गंभीर कोशिशें कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन्वेस्ट पंजाब के पोर्टल को बाकी संबंधित विभागों की वेबसाइटों से लिंक किया जाएगा ताकि विभिन्न प्रकार की अनुमतियाँ लेने में उद्योगपतियों को कोई मुश्किल न आए।

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में पंजाब में लगभग 88 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है और यह गति तेजी से जारी है। सौंद ने कहा कि निवेश के लिए पंजाब की नीतियां देश भर में अव्‍वल दर्जे की हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से पंजाब की उन्नति में योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार किसी भी उद्योग को सूबे से बाहर नहीं जाने देगी और उद्योगपतियों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में मोहाली को आईटी उद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। इस मौके पर उद्योगपतियों ने कई सुझाव भी दिए और अपनी समस्याएं भी उद्योग मंत्री के साथ साझा कीं। सौंद ने कहा कि सीआईआई के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को सरकार गंभीरता से लेती है और इन समस्याओं को कम से कम समय में दूर करने के लिए वचनबद्ध है। कुछ नीतियों, सुझावों और उद्योगपतियों की मांगों के संबंध में सौंद ने कहा कि संबंधित मुद्दों पर मुख्यमंत्री साहब के साथ बातचीत करके जल्द पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पूरी टीम “सरकार आपके द्वार” योजना के माध्यम से लोगों की समस्याओं को उनके पास जाकर सुनती है और यही नीति उद्योगों पर भी लागू करेंगे और उद्योगपतियों को अपनी समस्याओं के साथ सरकारी दफ्तरों में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार खुद जाकर उद्योगपतियों की समस्याओं का हल करेगी।

सौंद ने सीआईआई के सभी सदस्यों को पंजाब के ब्रांड एंबेसडर बनकर सूबे में अधिक से अधिक निवेश लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उद्योगपतियों को श्रम विभाग की कर्मचारी पक्षीय स्कीमों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की ऐसी कई योजनाएं हैं जिनका लाभ उद्योगपति ले सकते हैं।

इससे पहले सीआईआई पंजाब के चेयरमैन अभिषेक गुप्ता ने उद्योग मंत्री का स्वागत किया और उद्योगों की उन्नति के लिए की जा रही कोशिशों की प्रशंसा की। मीटिंग में सूबे भर के नामी उद्योगकारों के अलावा इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ डीपीएस खरबंदा, पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के एमडी वरिंदर कुमार शर्मा,श्रम विभाग के प्रबंधकीय सचिव मनवेश सिंह सिद्धू और सीआईआई पंजाब के वाइस चेयरमैन अमित जैन भी उपस्थित थे।
—–

Tags: adviceimplementinindustrialistsindustrynewsofpoliciespunjabrelatedthewillwithwww.wishavwarta.in
Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

गैंगस्टर्स के खिलाफ जंग का 281वां दिन: Punjab Police ने 587 जगहों पर रेड की; 235 गिरफ्तार

by Wishav Warta Hindi Team
October 28, 2026
0

गैंगस्टर्स के खिलाफ जंग का 281वां दिन: Punjab Police ने 587 जगहों पर रेड की; 235 गिरफ्तार — पुलिस टीमों...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने UK के इन्वेस्टर्स को पंजाब में इन्वेस्ट करने के लिए बुलाया; ‘वेरका’ और ‘फाइव रिवर्स’ को इंटरनेशनल मार्केट में ले जाने का दिया ऑफर 

by Wishav Warta Hindi Team
October 28, 2026
0

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने UK के इन्वेस्टर्स को पंजाब में इन्वेस्ट करने के लिए बुलाया; ‘वेरका’ और ‘फाइव रिवर्स’ को...

Bhagwant Mann government ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में करुणा के आधार पर 9 कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट लेटर बांटे

by Wishav Warta Hindi Team
October 28, 2026
0

Bhagwant Mann government ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में करुणा के आधार पर 9 कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट लेटर बांटे करुणा के आधार...

Tarunpreet Singh Sond ने MNREGA एम्प्लॉई यूनियन की मांगों का समय पर समाधान करने का दिया भरोसा

by Wishav Warta Hindi Team
October 28, 2026
0

Tarunpreet Singh Sond ने MNREGA एम्प्लॉई यूनियन की मांगों का समय पर समाधान करने का दिया भरोसा  सरकार एम्प्लॉई यूनियन...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Hukamnama Sri Darbar Sahib अमृतसर

October 29, 2026

आज का विचार

आज का विचार

आज का सुविचार Aaj ka vichar

October 29, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Jantar Mantar violence: आज जंतर-मंतर हिंसा मामले में होगी अहम सुनवाई

by Wishav Warta Hindi Team
October 29, 2026
0

Jantar Mantar violence: आज जंतर-मंतर हिंसा मामले में होगी अहम सुनवाई चंडीगढ, 29 अक्टूबर (विश्ववार्ता) जंतर-मंतर पर जुलाई 2026 में...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA