Entertainment: पंजाब के मशहूर सिंगर ने ‘एयर कनाडा’ पर लगाए गंभीर आरोप
चंडीगढ़, 17 सितंबर (विश्व वार्ता): पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने एयर कनाडा की एक फ्लाइट में अपने साथ हुए कथित बर्ताव पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है। गिप्पी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करके कैनेडियन एयरलाइन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
गिप्पी ग्रेवाल के मुताबिक, उन्होंने बिज़नेस क्लास सीट के लिए पैसे दिए थे, लेकिन जब वे फ्लाइट में चढ़े तो उन्हें इकॉनमी क्लास की सीट दी गई। उन्होंने इस बारे में एयरलाइन स्टाफ से बात की लेकिन कथित तौर पर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। Punjabi Singer Gippy Grewal levels serious allegations against Air Canada
गिप्पी ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि स्टाफ ने उनसे कहा कि अब ऐसा ही होता है और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता। सिंगर ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और लगातार सवाल पूछे तो समस्या को सुलझाने के बजाय उन्हें फ्लाइट पकड़ने या प्लेन से उतरने के लिए कहा गया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























