पंजाब विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन
बेअदबी बिल होगा पास, सत्र के हंगामेदार होने के आसार
चंडीगढ, 15 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन का आज (15 जुलाई) को आखिरी दिन है। इस दौरान सीएम भगवंत मान की तरफ से पवित्र ग्रंथों की बेअदबी को लेकर पेश किए गए बिल पर बहस होगी और इसे पास किया जाएगा। इस बिल में बेअदबी करने पर उम्र कैद की सजा का प्रावधान है।
























