
Punjab School Education Board ने 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दी बड़ी राहत
चंडीगढ़, 17 अगस्त: (विश्ववार्ता) Punjab के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार Punjab School Education Board ने 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि 8वीं से 12वीं तक के जो विद्यार्थी सरकारी, एडेड, प्राइवेट और एसोसिएट स्कूलों में अभी तक दाखिला नहीं ले पाएं हैं उन्हें एक और मौका दिया गया है।
pseb ने दाखिले की तारीख को बढ़ा कर 29 अगस्त कर दिया है जो कि पहले 5 अगस्त तक तय की गई थी। इसके बाद अब विद्यार्थी 29 अगस्त तक स्कूल में दाखिला ले सकते हैं।
इस संबंध में स्कूलों को आदेश जारी कर दिए गए हैं और आदेशों का पालन न करने वाले स्कूलों के प्रमुख के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। वहीं जारी आदेशों में ये भी कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन या कंटीन्यूशन की प्रक्रिया के लिए तय शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/





















