Punjab School Education Board द्वारा घोषित किए जाने वाले बोर्ड परीक्षा परिणामों में किया गया बड़ा बदलाव
CM मान ने छात्रा के सवाल पर मेरिट पॉलिसी बदलने के दिए थे निर्देश
चंडीगढ, 10 जून (विश्ववार्ता) Punjab School Education Board द्वारा घोषित किए जाने वाले बोर्ड परीक्षा परिणामों में अब बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक लागू जन्म तिथि आधारित टाई-ब्रेकर प्रणाली को समाप्त कर दिया गया है।
दरअसल, कुछ समय पहले पंजाब के मुख्यमंत्री के समक्ष एक छात्रा ने मांग रखी थी कि जब एक ही कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अंक समान होते हैं, तो कम उम्र वाले विद्यार्थी को प्रथम स्थान और अधिक उम्र वाले विद्यार्थी को दूसरा स्थान देना उचित नहीं है। उसने कहा था कि इस तरह का भेदभाव बंद होना चाहिए। इस मांग के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए कि भविष्य में यदि एक या अधिक विद्यार्थियों के अंक समान आते हैं, तो सभी को उनके योग्य स्थान पर रखा जाएगा।
पहले यदि चार विद्यार्थियों के अंक बराबर होते थे, तो जन्म तिथि के आधार पर कम उम्र वाले विद्यार्थी को पहला स्थान और उससे अधिक उम्र वाले विद्यार्थियों को क्रमशः दूसरे, तीसरे या अन्य स्थान दिए जाते थे। अब इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार, यदि चार विद्यार्थियों के अंक समान हैं तो चारों को ही प्रथम स्थान दिया जाएगा। यानी भविष्य में समान अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को एक ही रैंक (Rank) प्रदान की जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























