Punjab Police के हाथ लगी बडी सफलता, आतंकी नेटवर्क का किया बडा भंडाफोड
DGP Punjab ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 21 अगस्त, (विश्ववार्ता) Punjab Police के अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से चलाए गए एक खुफिया अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अमृतसर के पंडोरी गांव निवासी मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया है।आरोपियों से 1 हैंड ग्रेनेड .30 बोर पिस्तौल 10 जिंदा कारतूस (.30 बोर) बरामद की गई है।
इस बात की जानकारी DGP Punjab ने टवीट के माध्यम से दी। आपको बता दें कि तलाशी के दौरान उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर पिस्तौल (क्क&5) और 10 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए।
Policeसूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मलकीत सिंह का सीधा संबंध ब्रिटेन स्थित गैंगस्टर धर्मा संधू से है। धर्मा संधू, पाकिस्तान में मौजूद प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (क्च्यढ्ढ) के सदस्य हरविंदर रिंदा का करीबी सहयोगी माना जाता है। हरविंदर रिंदा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ढ्ढस्ढ्ढ का समर्थन प्राप्त है। इस कड़ी के सामने आने से पंजाब में सक्रिय आतंकवादी और गैंगस्टर गठजोड़ के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा मिल रहा है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/
























