
Punjab के इस जिले मे मिली दो पुलिस जवानो की लाश, मचा हडकंप
चंडीगढ, 22 फरवरी विश्ववार्ता) : गुरदासपुर में 2 पुलिसवालों की हत्या का मामला सामने आया है। मरने वालों की पहचान होम गार्ड जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के ASI गुरनाम सिंह के तौर पर हुई है। लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल गुरदासपुर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। जिससे पुलिसवाले की मौके पर ही मौत हो गई।
दोरांगला थाने के SHO बनारसीदास ने सुबह जब पुलिस पोस्ट पर फोन किया तो किसी ने नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच कमलजीत सिंह को फोन किया, जिसके बाद वह पुलिस पोस्ट पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि ASI की लाश कुर्सी पर पड़ी है, जबकि होम गार्ड की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली।
SSP गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि दोनों पुलिसवाले एक ही पोस्ट पर तैनात थे और रात में ड्यूटी के दौरान उन्हें गोली मारी गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। अभी यह पता नहीं चला है कि गोली किसने चलाई। इसके साथ ही BSF के DIG जेके विरदी भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। Punjab latest news,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























