
Punjab Nikay Chunav Result : 115 केंद्रों पर कुछ ही देर मे शुरू होगी मतगणना
मतगणना के लिए आयोग ने जारी किए निर्देश
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता) Punjab Nikay Chunav Result पंजाब की सियासत के लिए आज बड़ा दिन है. आज राज्य के 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों समेत कुल 104 स्थानीय निकायों के चुनाव के नतीजे जारी होंगे। सुबह 8 बजे से पंजाब के 115 काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ये निकाय चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी असर डालेंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इसे सत्ताधारी AAP, कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल के लिए लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। punjab latest hindi news,
मतगणना के लिए आयोग ने जारी किए निर्देश
-मतगणना केंद्रों के अंदर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
-सभी केंद्रों पर काउंटिंग सुपरवाइजर और असिस्टेंट तैनात किए गए हैं।
-प्रत्येक उम्मीदवार का एक मतगणना प्रतिनिधि हर मतगणना टेबल पर उपस्थित रह सकेगा।
-उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि को मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी।
-मतगणना के बाद परिणाम वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।























