
Punjab News: Darbar Sahib के सरोवर मे कुरली करने वाले युवक ने मांगी माफी
अमृतसर, दिल्ली, 17 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता)Punjab News: अमृतसर (पंजाब) के श्री हरमंदिर साहिब सरोवर में पानी से खुद को धोने वाले युवक ने माफी मांग ली है। सरोवर में पानी से खुद को धोने वाला युवक दिल्ली का रहने वाला है। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने युवक के सरोवर में पानी से खुद को धोने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। Darbar Sahib
Punjab News:
वीडियो वायरल होने के बाद युवक सुभान रंगरेज ने वीडियो जारी कर अपने द्वारा किए गए इस काम के लिए माफी मांगी। युवा सुभान रंगरेज ने अपना माफीनामा वीडियो जारी करते हुए कहा, “भाइयों, मैं तीन दिन पहले श्री दरबार साहिब (पंजाब) गया था। मैं बचपन से ही वहां जाना चाहता था। मुझे वहां के तौर-तरीके नहीं पता थे। मैंने गलती से तालाब में कुल्ला कर लिया। मैं अपने सभी पंजाबी भाइयों से माफी मांगता हूं। जब मैं वहां आऊंगा, तो माफी मांगूंगा। मैं पूरे सिख समुदाय से माफी मांगता हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं।”
यह पूरा विवाद तब खड़ा हुआ जब इंस्टाग्राम रील पोस्ट करने वाले युवा सुभान रंगरेज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट करते हुए खुद को मुस्लिम शेर बताया। सुभान रंगरेज के वीडियो में वह पवित्र तालाब में नंगे पैर बैठे थे। इस दौरान वह मुंह में दो-तीन घूंट पानी लेते हैं और फिर तालाब में कुल्ला करते हैं। इस दौरान वह यह भी दिखाते हैं कि उनके सामने स्वर्ण मंदिर है।” Punjab News:
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























