Punjab-Haryana की राजधानी चंडीगढ़ में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
चंडीगढ़ में युवक के नारे से बवाल
चंडीगढ़, 25अप्रैल (विश्ववार्ता) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में देश भर में आक्रोश है।वहीं दूसरी तरफ पंजाब-हरियाणा की राजधानी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। यह घटना चंडीगढ़ सेक्टर-17 की है। यहां पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिंदू संगठनों की तरफ से वीरवार को प्रर्दशन किया जा रहा था।
प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। मौके पर मौजूद सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार और सेक्टर-17 नीलम चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने तुरंत उस युवक को हिरासत में ले लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी उदयपाल मौके पर पहुंचे। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाला युवक पंजाब के मोहाली के खरड़ का रहने वाला है। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि वह युवक चार से पांच दोस्तों के साथ सेक्टर 17 आया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि आखिर वह शख्स कौन है और उसकी मंशा क्या थी। युवक ने पगड़ी पहनी हुई थी।
























