विरोध के बीच Justice Ashwini Kumar Mishra आज Punjab and Haryana High Court के चीफ जस्टिस के तौर पर लेंगे शपथ
दिल्ली, 7 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद, Justice Ashwini Kumar Mishra आज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 9:30 बजे पंजाब लोक भवन में होगा, और समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। Chief Justice of the Punjab and Haryana High Court
इस बीच, चंडीगढ़ पुलिस ने समारोह को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। रविवार (6 सितंबर) को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाई और चीफ जस्टिस की नियुक्ति का विरोध करते हुए एक प्रस्ताव पास किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि जब तक पंजाब सरकार की सहमति नहीं मिल जाती, चीफ जस्टिस को शपथ नहीं दिलाई जानी चाहिए। सरकार ने इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भी अपील की है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























