
Punjab government ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों और तैनातियों का किया आदेश जारी
जानें किन्हें-किन्हें किया गया प्रोमोट
चंडीगढ़, 10 जनवरी (विश्ववार्ता): Punjab government ने प्रशासनिक लेवल पर सुधार को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले और पोस्टिंग की है. पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों और तैनातियों का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से 10 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना में कुल 22 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इनमें कई अधिकारियों को प्रमोशन देकर उच्च जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। police department
आदेश के अनुसार, नरेश कुमार (IPS 1994) को स्पेशल डीजीपी मानव अधिकार, पंजाब से बदलकर स्पेशल डीजीपी, पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन, चंडीगढ़ लगाया गया है। वहीं अमरदीप सिंह राय (IPS 1994) को ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी के साथ पब्लिक ग्रीवेंस डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। Punjab government
कौस्तुभ शर्मा (IPS 2001) को आईजीपी, एएनटीएफ से पदोन्नत करके एडीजीपी, मानव अधिकार, पंजाब बनाया गया है। जगदाले निलंबरी विजय (IPS 2008) को पदोन्नति देकर एडीजीपी, एएनटीएफ और आईजी, फरीदकोट रेंज का संयुक्त प्रभार सौंपा गया है। राजपाल सिंह (IPS 2008) को भी प्रमोशन देकर आईजी, क्राइम और आईजी, पीएपी-2 चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सनेहदीप शर्मा, संदीप गोयल, जसदेव सिंह सिद्धू, संदीप कुमार गर्ग, ध्रुव दहिया, गुलनीत सिंह खुराना, अखिल चौधरी, अमनीत कोंडल, गुरप्रीत सिंह, रुपिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, हरप्रीत सिंह जग्गी और अन्य अधिकारियों के पद और रैंक में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, ज्योति यादव (RR 2019) को एसएसपी बठिंडा, मनींदर सिंह (RR 2019) को एसएसपी रोपड़ और दर्पण आहलूवालिया (RR 2020) को एसएसपी खन्ना नियुक्त किया गया है। नई नियुक्तियों के साथ ही आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तुरंत अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालें। Punjab government
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















