Punjab Congress हाईकमान के साथ कल दिल्ली में बड़ी मीटिंग
– भूपेश बघेल और केसी वेणुगोपाल भी रहेंगे मौजूद
चंडीगढ, 20 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब इंचार्ज भूपेश बघेल ने कल (मंगलवार) पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बनी कमेटियों की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष राजा वारिंग के अलावा कैंपेनिंग कमेटी के चेयरमैन और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कोर कमेटी के चेयरमैन सुखजिंदर सिंह रंधावा, मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन डॉ. अमर सिंह, इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन विजय इंदर सिंगला के साथ-साथ वर्किंग प्रेसिडेंट और को-चेयरमैन को भी दिल्ली बुलाया गया है। Punjab Congress high command tomorrow in Delhi
पंजाब चुनाव की तैयारियों को लेकर भूपेश बघेल ने दिल्ली में जो मीटिंग बुलाई है, उसमें ऑर्गेनाइजिंग जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि पंजाब में खुलकर आमने-सामने आने के बाद पंजाब के नेताओं की यह पहली मीटिंग है। हालांकि, यह तय नहीं है कि चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा इस मीटिंग में शामिल होंगे या नहीं। और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























