• Latest
  • Trending
  • All

भ्रष्ट अफसरों के आगे झुकेंगे नहीं – Punjab CM Mann 

March 5, 2025

Amritsar में कल होगी NRI मीट ; चार जिलों के NRI पंजाबी हिस्सा लेंगे:Dr. Ravjot Singh

September 22, 2026

Asian Hockey Federation ने Chief Minister Bhagwant Singh Mann को जापान में एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने के लिए है बुलाया

September 22, 2026

India ‘A’ vs Australia ‘A’ पहला चार दिवसीय मैच शुरू

September 22, 2026

Asian Games 2026: गोल्ड मेडल के लिए आज श्रीलंका से होगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला

September 22, 2026

पंजाब के इस जिले मे कल हुआ छुट़्टी का ऐलान

September 22, 2026

🌷आज का सुविचार🌷Aaj ka vichar

September 22, 2026

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib अमृतसर*

September 22, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

शाम 5.00 बजे तक की Wishavwarta की Important खबरों के साथ है हाजिर 

September 21, 2026

Bangladesh में डेंगू हुआ खतरनाक, सितंबर महीने में अब तक डेंगू से 85 से ज्यादा हुई मौते

September 21, 2026

Rashmika Mandanna स्टारर ‘माइसा’ का टीज़र रिलीज़

September 21, 2026

NIA ने नकली करेंसी केस में 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार 

September 21, 2026

DIG Bhullar Corruption Case; सिंतबर की इस तारिख को होगी अहम सुनवाई

September 21, 2026
Punjabi News
English News
Tuesday, September 22, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

भ्रष्ट अफसरों के आगे झुकेंगे नहीं – Punjab CM Mann 

by Wishav Warta Hindi Team
March 5, 2025
in पंजाब

भ्रष्ट अफसरों के आगे झुकेंगे नहीं – Punjab CM Mann 

रजिस्ट्रियों का काम शुरू करवाने के लिए खरड़, बनूड़ और जीरकपुर के तहसील कार्यालयों का तूफानी दौरा

वसूली के लिए लाइसेंस मांगते हैं प्रदर्शनकारी तहसीलदार

राज्य सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के प्रति कोई रियायत न बरतने की नीति सख्ती से लागू

 

चंडीगढ, 5 मार्च( विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदर्शनकारी तहसीलदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आज साफ तौर पर कहा कि राज्य सरकार भ्रष्ट अफसरों के आगे नहीं झुकेगी जो वसूली के आरोपों में पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आज खरड़, बनूड़ और जीरकपुर के तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्रियों का काम शुरू करवाने के लिए इन तहसीलों का तूफानी दौरा किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई के कारण सामूहिक छुट्टी पर चले गए हैं। उन्होंने कहा, “आप सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति कोई रियायत न बरतने की नीति पर पहरा दिया जा रहा है पर इस बात का दुख है कि सामूहिक छुट्टी पर गए ये अधिकारी भ्रष्टाचार के लिए लाइसेंस मांग रहे हैं। हम सरकार की बांह मरोड़ने की ऐसी चालों के आगे नहीं झुकेंगे और इन भ्रष्ट और घमंडी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व अधिकारियों द्वारा सरकार पर दबाव बनाने के ऐसे हथकंडों को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा और इनके खिलाफ उदाहरणीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में नए तहसीलदार और राजस्व अधिकारी भर्ती करेगी जिसके लिए कैबिनेट में एजेंडा लाया जाएगा।
भगवंत सिंह मान ने साफ तौर पर कहा, “यह अधिकारी आम लोगों को हर रोज परेशान करते हैं पर इसे और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और सरकार इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक छुट्टी पर गए इन अफसरों को एक बात समझ लेनी चाहिए कि छुट्टी के बाद उन्हें कब और कहां जॉइन करना है, इसका फैसला अब लोग करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास ऐसी चालों से निपटने के लिए प्लान-बी तैयार है और अगर जरूरत पड़ी तो सरकार तहसीलदारों की शक्तियां शिक्षकों और प्रोफेसरों को देने से भी पीछे नहीं हटेगी ताकि रजिस्ट्रियों का कामकाज निर्बाध जारी रखा जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार हर कीमत पर आम लोगों के हित सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है और हमारी शराफत को कोई कमजोरी समझने की हिम्मत न करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व अधिकारियों की सामूहिक छुट्टी के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए पी.सी.एस. अधिकारी, कानूनगो और सीनियर सहायक (जो नायब तहसीलदार की तरक्की के लिए सभी विभागीय परीक्षाएं पास कर चुके हैं) को तहसीलों का काम जारी रखने के लिए सब-रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ताकत लोगों के हाथ होती है और उनकी सरकार किसी को भी, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो, को लोगों के लिए परेशानियां खड़ी नहीं करने देगी। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तहसीलों में काम नहीं रुकेगा और जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों का काम बेरोक जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये अफसर राज्य सरकार से मोटी तनख्वाहें ले रहे हैं पर लोगों को सेवाएं नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि इसे सहन नहीं किया जा सकता क्योंकि लोकतंत्र में लोग सबसे ऊपर हैं और अधिकारी उनके प्रति जवाबदेह हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अगर ये अधिकारी सामूहिक छुट्टी पर जाना चाहते हैं और काम नहीं करना चाहते तो राज्य सरकार के पास बहुत सारे बेरोजगार नौजवान हैं जो पहले ही उनकी जगह काम करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 10 दिनों के लिए वे काम को सुचारू बनाने के लिए राज्य भर की विभिन्न तहसीलों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि तहसीलदार अपने भ्रष्ट तरीकों से कई पीढ़ियों से लोगों को परेशान कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पूरी तरह से अनुचित और अवांछनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन अधिकारियों को मनमानी नहीं करने देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न किसान यूनियनों के बीच ‘क्रेडिट वॉर’ चल रहा है जो समानांतर सरकार चलाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने फिर कहा कि सरकार समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल करने के लिए हमेशा तैयार है। हालांकि, भगवंत सिंह मान ने कहा कि रेलों या सड़कों को रोककर आम लोगों को परेशानी में डालने से बचना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कार्रवाई आम लोगों को परेशानी में डाल देती है जिससे वे आंदोलनकारियों के खिलाफ हो जाते हैं जिससे समाज में फूट पड़ती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दुर्भाग्य से आम लोगों को ऐसे विरोध प्रदर्शनों के कारण बहुत नुकसान झेलना पड़ता है जो कि पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने कहा कि भले ही प्रदर्शन करना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि इस कार्रवाई से राज्य को बड़ा नुकसान हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खात्मे के लिए मजबूत रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि नशे की सप्लाई लाइन तोड़ दी गई है और बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस अभिशाप के खिलाफ युद्ध जारी है और इस घिनौने अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने लुधियाना जिले के नारंगवाल गांव का उदाहरण दिया जहां पिछले हफ्ते नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त/ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के प्रति कोई रियायत न बरतने की नीति अपनाई हुई है और इस अभिशाप को जड़ से उखाड़ने के लिए निर्णायक युद्ध शुरू किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशों के खिलाफ युद्ध को जन आंदोलन में बदला जा रहा है ताकि पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाया जा सके।

Tags: cmmannpunjabwww.wishavwarta.in
Share197Tweet123SendSendShareScan

Related

Amritsar में कल होगी NRI मीट ; चार जिलों के NRI पंजाबी हिस्सा लेंगे:Dr. Ravjot Singh

by Wishav Warta Hindi Team
September 22, 2026
0

अमृतसर में कल होगी NRI मीट ; चार जिलों के NRI पंजाबी हिस्सा लेंगे: Dr. Ravjot Singh मान सरकार NRI...

Asian Hockey Federation ने Chief Minister Bhagwant Singh Mann को जापान में एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने के लिए है बुलाया

by Wishav Warta Hindi Team
September 22, 2026
0

Asian Hockey Federation ने Chief Minister Bhagwant Singh Mann को जापान में एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने...

पंजाब के इस जिले मे कल हुआ छुट़्टी का ऐलान

by Wishav Warta Hindi Team
September 22, 2026
0

Punjab के इस जिले मे कल हुआ छुट़्टी का ऐलान चंडीगढ, 22 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) फरीदकोट के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राहुल...

DIG Bhullar Corruption Case; सिंतबर की इस तारिख को होगी अहम सुनवाई

by Wishav Warta Hindi Team
September 21, 2026
0

DIG Bhullar Corruption Case; सिंतबर की इस तारिख को होगी अहम सुनवाई पहली बार शिकायतकर्ता होंगे पेश   सीबीआई अदालत...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib अमृतसर*

September 22, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार🌷Aaj ka vichar

September 22, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Amritsar में कल होगी NRI मीट ; चार जिलों के NRI पंजाबी हिस्सा लेंगे:Dr. Ravjot Singh

by Wishav Warta Hindi Team
September 22, 2026
0

अमृतसर में कल होगी NRI मीट ; चार जिलों के NRI पंजाबी हिस्सा लेंगे: Dr. Ravjot Singh मान सरकार NRI...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA