Punjab: पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने सज्जन कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान
पढ़ें क्या कहा ?
चंडीगढ़, 22 अगस्त (विश्व वार्ता) – पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी ने सिख विरोधी दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। चन्नी ने कहा कि सज्जन कुमार सिख समुदाय और इंसानियत का कातिल है, और उसका नाम लेना भी पाप है। Punjab charanjit channi statement about sajjan kumar
चन्नी ने आरोप लगाया कि सज्जन कुमार ने सिख समुदाय को निशाना बनाने और हजारों बेगुनाह लोगों को मारने की साजिश रची। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार दो मामलों में दोषी थे और जेल में सजा काटते हुए उनकी मौत हो गई। चन्नी ने कहा कि ऐसे व्यक्ति के लिए सहानुभूति या सम्मान की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
चन्नी ने हरियाणा कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा सज्जन कुमार को “रोल मॉडल” कहने पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि जो लोग पीड़ितों और उनके परिवारों को इतना दर्द देते हैं, उन्हें किसी भी हालत में आदर्श नहीं कहा जा सकता। चन्नी ने कहा कि अगर ऐसे लोगों को समाज में रोल मॉडल बनाया जाएगा, तो इससे देश को नुकसान होगा। उन्होंने ऐसे बयान देने वालों को अपनी ज़बान और शब्दों पर कंट्रोल रखने की भी सलाह दी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























