Latest News :पंजाब सरकार की ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
नशा तस्कर का अवैध निर्माण किया जमींदोज़
चंडीगढ़, 25 फरवरी (विश्व वार्ता) ताजा खबर: पंजाब सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत पंजाब पुलिस ने देर रात एक ड्रग माफिया के घर पर बुलडोजर चला दिया है। जानकारी के अनुसार, तलवंडी गांव के ड्रग माफिया सोनू के मकान पर बुलडोजर चलाया गया है। सोनू तीन साल से मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त है और उसके खिलाफ 6 एफआईआर दर्ज हैं।
बता दें कि इससे पहले ही पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने आर्डर पास किया था की ड्रग माफिया पर अब और भी सख्ती की जाएगी। शाम को आर्डर पास होते ही रात के समय कार्रवाई कर दी जाती है। CM मान ने अफसरों से पहली ही कह दिया था की अगर नशा तस्करों को किसी भी तरह की ढील दी जाती है तो सम्बंधित थाने और अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
























