Punjab के इस जिले से खौफनाक खबर,रिश्तों का खूनी अंत!
साले ने जीजा को जिंदा जलाया , बचाव करने आई भाभी भी जिंदा जली
चंडीगढ, 4 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब के तरनतारन जिले के गांव संघा में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी को मनाने उसके मायके पहुंचे युवक पर उसके साले ने कथित तौर पर तेल डालकर आग लगा दी। इस भयावह घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के लिए आगे आई आरोपी की भाभी भी गंभीर रूप से झुलस गईं और इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अमृतसर जिले के गांव लोपोके निवासी लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर को मनाने के लिए उसके मायके गांव संघा पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आए साले साजन सिंह ने लवप्रीत सिंह पर तेल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। Punjab brother in law burns brother in law alive
सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी साजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















