
Punjab: खडूर साहिब के MP Amritpal Singh ने फिर Punjab and Haryana High Court, का खटखटाया दरवाजा
NSA को तीसरी बार चुनौती दी
चंडीगढ़, 5 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) – खडूर साहिब के MP अमृतपाल सिंह ने एक बार फिर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें उनके खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाए जाने को चुनौती दी गई है। उन्होंने NSA को पूरी तरह से गैर-कानूनी बताया है और कहा है कि यह उनके संवैधानिक अधिकारों का सरासर उल्लंघन है।
Punjab and Haryana High Court
अमृतपाल सिंह 2023 से जेल में हैं। उन्होंने कोर्ट में दलील दी कि सरकार ने बिना किसी नए कारण के उनका NSA बढ़ा दिया है। इसके अलावा, जिन मामलों में सरकार ने उनका NSA बढ़ाया है, उनमें उनका कोई सीधा रोल नहीं है। याचिका में यह भी दलील दी गई है कि कुछ घटनाएं तब हुईं जब वह डिब्रूगढ़ जेल में थे, और उन घटनाओं में उनका कोई हाथ नहीं है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























