
Punjab की सडको पर पुन दोबारा दौडेगी सरकारी बसें
PRTC और PUNBUS के कैजुअल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
चंडीगढ, 2 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता):पंजाब में रोडवेज-पनबस-PRTC कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों (पंजाब) की हड़ताल पांच दिन बाद आखिरकार मंगलवार को खत्म हो गई। सामने आई जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए साथियों की रिहाई और दूसरी मांगों पर सरकार के साथ सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया है। PUNBUS PRTC
यूनियन नेताओं का यह विरोध मुख्य रूप से हिरासत में लिए गए साथियों की रिहाई और कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर था। मैनेजमेंट ने इन मांगों पर सहमति जताई, जिसके बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया।
दरअसल, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने अपने रेगुलराइजेशन और किलोमीटर स्कीम बसों का टेंडर रद्द करने की मांग को लेकर 28 नवंबर से हड़ताल शुरू की थी। हड़ताल के दौरान पुलिस ने कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए। इसके बाद सरकार ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया। सरकार के साथ यह मीटिंग करीब सात घंटे चली। यूनियन नेता राजवीर सिंह का कहना है कि मीटिंग के दौरान कुछ मांगें मान ली गईं। यह भी तय हुआ कि हिरासत में लिए गए यूनियन मेंबर्स को रिहा कर दिया जाएगा। लेकिन सरकार की तरफ से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। PUNBUS PRTC
इस पर यूनियन ने साफ कहा था कि जब तक उनके साथियों को रिहा नहीं किया जाता और उन पर दर्ज केस वापस नहीं लिए जाते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को रोडवेज-पनबस-PRTC मैनेजमेंट के साथ मीटिंग हुई थी। इसमें कर्मचारियों को रिहा करने और निकाले गए यूनियन मेंबर्स को वापस काम पर रखने पर सहमति बनी। नतीजतन, मंगलवार दोपहर को हड़ताल खत्म हो गई और डिपो में खड़ी बसें फिर से सड़कों पर चलने लगी हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























