संविधान के मुद्दे पर priyanka gandhi ने BJP पर किया तीखा हमला
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (विश्ववार्ता) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संविधान के मुद्दे पर चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव बैलट (मतपत्र) पर हो तो “सच सामने आ जाएगा” और देशवासियों को बीजेपी के वास्तविक चेहरे का पता चल जाएगा। प्रियंका गांधी का यह बयान संविधान दिवस के मौके पर हुआ जब देशभर में संविधान और उसके महत्व पर विचार विमर्श चल रहा था।
कांग्रेस नता प्रियंका गांधी ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण बयान में कहा कि हमारे देश के करोड़ों नागरिकों के संघर्ष और उनके अधिकारों की पहचान में संविधान की ज्योत जल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह ज्योत हमारे संविधान के महत्व को दर्शाती है जो हमारे देशवासियों को सुरक्षा, न्याय और स्वतंत्रता प्रदान करता है।























