
आज इस देश के Prime minister से करेगें PM Modi मुलाकात
विकास साझेदारी-क्षमता निर्माण पर चर्चा
दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए की जाएगी बैठक आयोजित
चंडीगढ, 11 सिंतबर (विश्ववार्ता) prime minister नरेंद्र मोदी वाराणसी में अपने मॉरीशस के समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उनकी अगवानी की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे के दौरान मॉरीशस के अपने समकक्ष नवीन रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
varanasi pm modi in today will meet he prime minister of mauritius
उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा “ मॉरीशस हमारे संस्कृति और दिल के अत्यंत करीब है. वहां के प्रधानमंत्री के वाराणसी आने से दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे.” दयालु ने कहा कि मॉरीशस के भारतवंशी आज भी खुद को धर्म और अध्यात्म से जोड़े हुए हैं तथा मॉरीशस के लोगों ने यहां से गंगा जल ले जा कर वहां गंगा तालाब बनाया है।
varanasi pm modi
उन्होंने कहा कि मॉरीशस के prime minister नवीन रामगुलाम के दादा गिरमिटिया मजदूर के रूप में मॉरीशस गए थे और आज उनके वंशज देश के प्रधानमंत्री हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हवाई अड्डे से होटल ताज तक मॉरीशस के प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री का यह तीन दिवसीय दौरा है।
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























