
President Droupadi Murmu का आज हिमाचल दौरा
दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी
चंडीगढ, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) President Droupadi Murmu के आज से प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। रविवार को इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर से छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास तक दोपहर के समय कारकेड रिहर्सल भी की गई।
जिला पुलिस का कहना है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। एंटी-सैबोटाज जांच, प्रवेश नियंत्रण, निगरानी, रूट सुरक्षा एवं आपात स्थिति से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार को शहर में यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। आम जनता और पर्यटक आराम से यात्राएं कर सकते हैं। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ही कुछ मार्गों पर अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। कुछ समय के लिए भारी वाहनों के लिए डाइवर्जन किया जा सकता है। President Droupadi Murmu Himachal visit arriving in shimla today
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















