
Brazil से आई बड़ी खबर सामने , Former Brazilian President Bolsonaro गिरफ्तार
नई दिल्ली, चंडीगढ़ 23 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) ब्राजील (Brazil) से एक बड़ी खबर सामने आई है। ब्राजील की पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को गिरफ्तार कर लिया है। बोल्सोनारो पिछले 100 दिनों से घर में नज़रबंद थे और सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ अपील कर रहे थे जिसमें उन्हें लोकतंत्र पर हमला करने का दोषी ठहराया गया था।
सितंबर में, बोल्सोनारो को 2022 का चुनाव हारने के बाद सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में 27 साल और तीन महीने जेल की सजा सुनाई गई थी। बोल्सोनारो ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उनके खिलाफ साजिश हुई थी। हालांकि, अब जब उनकी सभी कानूनी अपीलें खत्म हो गई हैं, तो सजा पर अमल किया जा रहा है। Brazil
इंटरनेशनल न्यूज़ एजेंसी AP के मुताबिक, बोल्सोनारो को राजधानी ब्रासीलिया में गिरफ्तार किया गया और सीधे पुलिस हेडक्वार्टर ले जाया गया। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई। बोल्सोनारो 2019 से 2022 तक ब्राज़ील के राष्ट्रपति रहे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















