
आज पीएम मोदी करोडों किसानों को देगें बडी सौगात
किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त करेगें जारी
चंडीगढ़, 2 अगस्त (विश्व वार्ता) पीएम मोदी काशी से दूसरी बार देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों के खाते में भेजेंगे। इसका लाभ काशी के 2.21 लाख किसानों को मिलेगा। इससे पहले उन्होंने 18 जून 2024 को 9.26 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजी थी।






















