National News: प्रधानमंत्री नरेंद्र modi विदेश दौरे के लिए हुए रवाना
चंडीगढ़, 10 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi अपने महत्वपूर्ण फ्रांस और अमेरिका दौरे के लिए परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के बाद रवाना हो गए हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे और भारत के हितों को लेकर बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में चर्चा करेंगे।
अपने इस दौरे पर रवाना होने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा,’ अगले कुछ दिनों में मैं अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए फ्रांस और अमेरिका में रहूंगा। फ्रांस में मैं एआई एक्शन समिट में हिस्सा लूंगा, जहां भारत को-होस्ट है। मैं भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मेक्रों के साथ बातचीत करूंगा। हम वहां एक वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करने के लिए मार्सिल भी जाएंगे।”























