
Patna Road Accident: बाजारा में भीषण सड़क हादसा:
पाँच कारोबारियों की मौत से मचा हडकंप
पटना, 4 सितंबर, 2025 (विश्व वार्ता) – पटना में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पाँच व्यवसायियों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात पटना-गया-डोभी फोरलेन हाईवे पर परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईया मोड़ के पास हुआ। मृतकों की पहचान राजेश कुमार (कुर्जी), संजय कुमार सिन्हा (पटेलनगर), कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और सुनील कुमार के रूप में हुई है। सभी मृतक कीटनाशक और कृषि उत्पाद व्यापारी थे।
Terrible road accident in Patna: Five businessmen die
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के शीशे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कार से निकालना शुरू किया। पुलिस का कहना है कि हादसे के दौरान सभी शव कार में ही फंस गए थे। कटर और क्रेन की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। घटनास्थल पर मौजूद मनेर थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि शवों के पास मिले मोबाइल फोन और कागजात से उनकी पहचान हो गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिसके बाद वे रात में ही अस्पताल पहुँच गए।
Terrible road accident
मृतक के भाई राजेश कुमार ने बताया कि सभी लोग फतुहा से लौट रहे थे। राजेश कुमार की कीटनाशक और कृषि उत्पादों की एजेंसी है और सभी व्यवसायी एक साथ बिहटा-सरमेरा मार्ग होते हुए पटना लौट रहे थे। इसी बीच अचानक कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक में फंसी कार कुछ दूर तक घिसटती रही। उस समय ट्रक चालक को घटना का पता नहीं चला। तभी अन्य कार चालकों ने ट्रक को रोका और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना के संबंध में मनेर थाना प्रभारी मेनका रानी ने कहा कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई होगी।






















