Parliament Monsoon Session: लोकसभा के बाद राज्यसभा में चौथे दिन भी हंगामा
सत्र दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
चंडीगढ, 24 जुलाई (विश्ववार्ता)संसद का मानसून सत्र आज चौथे दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन अब तक के तीन दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। वहीं, संसद के मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में जोरदार हंगामे के कारण कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। विपक्षी दलों ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसके चलते सदन में व्यवधान उत्पन्न हुआ और अध्यक्ष को कार्यवाही रोकनी पड़ी।
बिहार में मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर तैयार की गई विशेष जांच रिपोर्ट (SIR) पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। आम आदमी पार्टी ने आज इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। इसके अलावा कांग्रेस, राजद और अन्य विपक्षी दलों के सांसद भी इस मुद्दे पर एकजुट नजर आ रहे हैं।























