पंचकूला में Anti Corruption Bureau ब्यूरो का एक्शन
रिटायर्ड एकाउंट ऑफिसर को किया गिरफ्तार
3.60 करोड़ कैश और गहने बरामद
चंडीगढ़, 28 जनवरी (विश्ववार्ता): Haryana पंचायती राज विभाग में हुए बहुचर्चित घोटाले में Anti Corruption Bureau ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड एकाउंट ऑफिसर (एओ) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शमशेर सिंह रिटायर्ड एओ निवासी सेक्टर 26 पंचकूला के रूप में हुई है।
आरोपी मूल रूप से हरियाणा के कैथल जिले में चौसाला गांव का रहने वाला है। एसीबी ने भ्रष्टाचार के आरोपी के पंचकूला स्थित सेक्टर 26 के निवास से 3 करोड़ 60 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
बावजूद इसके उसे एसओ से रिटायरमेंट के बाद प्रमोशन देकर अकाउंट ऑफिसर बनाया गया था। वह पिछले साल नवंबर में रिटायर हुआ था, लेकिन उसके बाद भी ऑफिस का कार्य देख रहा था। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह घोटाला पंचायती विभाग की विभिन्न योजनाओं में हुई वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है।
























