अभिनेत्री नितांशी गोयल ने कान में अपना किया डेब्यू
चंडीगढ़ 16 मई (विश्ववार्ताां) लापता लेडीज में फूल कुमारी के किरदार में फेमस हुई 17 वर्षीय एक्ट्रेस नितांशी गोयल कान फिल्म फेस्टिवल 2025 पहुंची हैं. जहां उनके रेड कार्पेट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में उन्हें ब्लैक और गोल्डन गाउन में देखा जा सकता है, जिसे जेड बाय मोनिका और करिश्मा द्वारा कस्टम निर्माण किया गया है. इसी बीच नितांशी गोयल का एक और लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराएं मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैज्यंतीमाला, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान और नूतन को ट्रिब्यूट देती हुई नजर आ रही हैं.























