भारत में फिर लौट रहा कोरोना ? एक्ट्रेस Nikita Dutta हुईं Covid-19 पॉजिटिव
निकिता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
चंडीगढ़, 23 मई (विश्व वार्ता) भारत में कोरोना फिर धीरे-धीरे लौट रहा है। कबीर सिंह और ज्वेल थीफ में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स को अपनी हेल्थ कंडीशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि न केवल वह बल्कि उनकी मां भी वायरस से संक्रमित हो गई हैं. निकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक अपडेट साझा करते हुए लिखा, ‘कोविड मेरी मां और मुझे नमस्ते कहने आया है. उम्मीद है कि यह बिन बुलाया मेहमान लंबे समय तक नहीं रहेगा।
निकिता इस समय अपने घर पर क्वारंटीन में हैं और उन्होंने अपने सभी काम फिलहाल रोक दिए हैं। उन्हें कोरोना के सिर्फ हल्के लक्षण हैं, लेकिन फिर भी वे पूरी सावधानी बरत रही हैं।























