इस वक्त की बडी खबर उत्तराखंड में निहंग सिखों और पुलिस के बीच शुरू हुआ बडा टकराव हुआ शांत
बातचीत के बाद बना सहमति का रास्ता
जानिये क्या था पूरा मामला
चंडीगढ, 26 जून, 2026 (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि कर्णप्रयाग गुरुद्वारा विवाद को लेकर उत्तराखंड कूच कर रहे निहंग सिखों और प्रशासन के बीच तनाव अब खत्म हो गया है। रातभर चली बातचीत के बाद सुबह 3:30 बजे निहंग वापस लौटने पर सहमत हुए। कुल्हाल बॉर्डर से शुरू हुआ यह मामला देहरादून और ऋषिकेश तक पहुंच गया था, जिससे कई जगह बैरिकेडिंग और जाम लग गया था। Dehradun Nihang Sikhs Police tension karnaprayag dispute ends
जानिये क्या था पूरा मामला
दरअसल 25 जून को निहंगों ने पहले से ऐलान कर रखा था कि वे पंजाब और हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड की तरफ कूच करेंगे. इसकी वजह कर्णप्रयाग और नगरासू गुरुद्वारों में हुआ एक पुराना विवाद था, जिसमें पुलिस ने चार निहंगों को गिरफ्तार कर लिया था. इसी गिरफ्तारी के विरोध में निहंगों का जत्था हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर मौजूद कुल्हाल चेक पोस्ट पर पहुंचा था. पांवटा साहिब में प्रशासन के साथ बातचीत हुई, लेकिन मार्च रोकने पर सहमति नहीं बनी, जिसके बाद निहंग आगे बढ़ गए। Dehradun Nihang Sikhs Police tension
निहंग सिखों ने गुरुवार को तीन मांगें रखी हैं. अकाली जसदीप सिंह ने कहा, ‘हमारी 3 मुख्य मांगें हैं. पहली, जिस पुलिस अधिकारी ने सिंहों के खिलाफ केस दर्ज किया, उसने गलत किया। यह बिल्कुल साफ है कि मामला किसने शुरू किया था। जांच अधिकारी को नौकरी से निकाला जाना चाहिए. दूसरी, दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. और तीसरी, जिन पुलिस अधिकारियों ने हमारे लोगों को कोर्ट के सामने पेश किया और बिना किसी केस के पुलिस स्टेशन में रखा, उन्हें नौकरी से निकाला जाना चाहिए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























