पंजाब के इस इलाके मे कल रहेगा बडा पॉवर कट
पहले ही निपटा ले जरूरी कार्य, नही होना पडेगा परेशान
चंडीगढ़, 20 मई (विश्व वार्ता) पंजाब मे सूर्य देवता ने हाहाकार मचा रखा है जिस कारण से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वही तपा मंडी , पावरकॉम तपा-2 के एस.डी.ओ. जगजीवन सिंह ने बताया कि कल बुधवार 21 मई को जरूरी मरम्मत के चलते धौला ग्रिड की बिजली सप्लाई सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। जिस कारण धौला गांव, आई.ओ.एल., काहनेके, धुरकोट और रूड़ेकेकलां की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।























