Haryana नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में देशभर में उभरा अग्रणी बनकर
चंडीगढ, 16 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Haryana News: नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीक आधारित न्याय व्यवस्था के क्षेत्र में हरियाणा ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। सोमवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) तथा इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) की 33वीं राज्य स्तरीय शीर्ष समिति की बैठक में यह जानकारी सामने आई। Chandigarh Haryana Ranks First in country new criminal laws 2026
बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव सीजी रजनी कान्थन, हारट्रॉन के प्रबंध निदेशक जे. गणेशन और राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलौत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही आईसीजेएस 2.0 के तहत पुलिस ढांचे के आधुनिकीकरण और 34 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























