
गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा शादी के बाद पहली बार पत्नी संग दिखे
चंडीगढ, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) गोल्डन बॉय (नीरज चोपड़ा ने शादी के बाद पहली बार पत्नी हिमानी (Himani) मोर के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं हैं। वह तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे। करीब 5 दिन पहले यह मुकाबला हुआ था। नीरज ने पहले अपनी अकेले की ही तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, लेकिन बीती रात उन्होंने पत्नी हिमानी की भी फोटो शेयर की। इन फोटो के साथ उन्होंने लिखा- दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेनिस खिलाड़ियों को एक-दूसरे से भिड़ते हुए देखने का मौका मिला। मुझे बुलाने के लिए विंबलडन का धन्यवाद।






















