दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बैंकॉक से लौटी ब्यूटी क्वीन के बैग से मिला 11.8 करोड़ रुपये का गांजा
कस्टम ने धर-दबोचा
दिल्ली, 13 जून, 2026 (विश्ववार्ता) मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने केरल की पूर्व ब्यूटी पेजेंट रनर-अप और बैंक कर्मचारी हर्षा सनी को 11.8 करोड़ रुपये मूल्य के 11.8 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह ड्रग्स बैंकॉक से लाई गई थी और ट्रॉली बैग में छिपाकर रखी गई थी। mumbai customs-busts 11-82 crore drug woman arriving from bangkok arrested airport
कौन हैं हर्षा सनी और क्या है उनका दावा?
हर्षा सनी एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा वह पिछले वर्ष केरल में आयोजित एक ब्यूटी प्रतियोगिता में रनर-अप भी रह चुकी हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि विदेश यात्रा के दौरान उनकी एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी, जिसने उन्हें यह बैग भारत लाने के लिए दिया था। हर्षा का दावा है कि उन्हें बैग में मौजूद सामग्री के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि जांच एजेंसियां उनके इस दावे की सत्यता की जांच कर रही हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























