Monali Thakur ने कानपुर में जीता खूबसूरत आवाज संग लुक्स से दिल
साड़ी में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रहीं मोनाली
चंडीगढ़, 1 मई (विश्ववार्ता): मोनाली ठाकुर उन खूबसूरत आवाज़ों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मधुर गायिकी से हमेशा लोगों के दिलों पर राज किया है। “मोहो मो के धागे” जैसे गानों के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी मोनाली ने कई ऐसे शानदार गीत गाए हैं, जो आज भी हमारे प्लेलिस्ट में खास जगह बनाए हुए हैं।
हालांकि मोनाली ठाकुर की पहचान सिर्फ उनकी प्लेबैक सिंगिंग तक सीमित नहीं है। हाल ही में कानपुर में उन्होंने अपने जबरदस्त लुक्स और दिलकश परफॉर्मेंस से मंच पर ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया।
मोनाली ठाकुर ने हाल ही में अपने कानपुर कॉन्सर्ट की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं। साड़ी में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रहीं मोनाली का हर अंदाज़ परफेक्शन से कम नहीं था। उनका लुक हो या उनकी आवाज़, कहना होगा की मोनाली हर बार स्टेज पर छा जाने का हुनर रखती हैं और अपनी एनर्जी से पूरी महफिल लूट लेती हैं।























